काण्डी बाजार में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पौड़ी पुलिस ने 8 युवकों को गिरफ्तार कर उतारी खुमारी

पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। 26 मई को थाना यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत काण्डी बाजार में कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर माहौल खराब करने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना प्राप्त होते ही थाना यमकेश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 08 युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग, सार्वजनिक अव्यवस्था अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क एवं सक्रिय है।

 

गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम

▪ धर्मवीर सिंह, निवासी बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ राजकुमार निवासी बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ अजय कुमार निवासी बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ राहुल कुमार निवासी बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ विनीत कुमार निवासी बढ़ापुर, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ हिमाशु कुमार निवासी नगीना, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ अविनाश कुमार निवासी बढ़ापुर, थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

▪ अर्जुन सिंह निवासी  बढ़ापुर जिला बिजनौर (उ0प्र0)

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी में आंधी-तूफान से भारी तबाही, आठ लोगों की मौत, कई जिलों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Thu May 28 , 2026
लखनऊ: भीषण गर्मी और लू के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। लखीमपुर खीरी, गोंडा, सीतापुर, बस्ती, संतकबीरनगर और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में हुए हादसों में अब तक आठ लोगों की मौत की खबर […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!