अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकासखंड पौड़ी के ग्राम चंदोला राईं में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान नालसा विधिक सेवा केंद्र योजना, 2010 के अंतर्गत विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। शिविर में ग्रामीणों को लोकतंत्र के महत्व, संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गयी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने कहा कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की भागीदारी, अधिकारों की सुरक्षा, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और विधि के शासन से भी जुड़ा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

उन्होंने विधिक सेवा केंद्र योजना, 2010 की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम चंदोला राईं में स्थापित केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को उनके विधिक अधिकारों, उपलब्ध कानूनी सेवाओं, विधिक परामर्श तथा न्याय प्राप्त करने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने में भी सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, आर्थिक रूप से कमजोर तथा अन्य पात्र लोगों को विधिक सेवाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विधिक हेल्पलाइन 15100 के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के रिटेनर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान चंदोला राईं सदानंद ममगाईं, उपप्रधान सुमन लता चंदोला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शुभम चमोली, अधिकार मित्र विनीता चौधरी, सीमा नेगी एवं पवन सुंदरियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित

Tue Sep 15 , 2026
पौड़ी । एकेश्वर विकासखंड के सिमरकाल क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को प्रोत्साहित करना और उनके प्रयासों को सम्मान देना रहा। कार्यक्रम में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!