गढ़वाल राइफल्स की धरती लैंसडौन में पहली बार NSA अजीत डोभाल और CDS राजा सुब्रमणि

लैंसडौन : पौड़ी गढ़वाल के लैंसडौन में 19 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि पहुंचेंगे। दोनों अधिकारी गढ़वाल राइफल्स के रेजिमेंटल सेंटर में रात्रि प्रवास करेंगे और अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगे। इस दौरान वे सेना की अलग-अलग गतिविधियों और तैयारियों का भी जायजा लेंगे। अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के रेजिमेंटल सेंटर का यह पहला दौरा बताया जा रहा है, जबकि सीडीएस एनएस राजा सुब्रमणि का गढ़वाल राइफल्स से पुराना रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नम आंखों से विदा हुई नंदा, वाण से वेदनी के लिए रवाना हुई बड़ी जात

Sat Sep 19 , 2026
40 से अधिक छंतोलियों और सैकड़ों देव निशानों के बढ़ा आस्था का कारवां गोपेश्वर (चमोली)। मां नंदा की बड़ी जात गुरुवार को वाण से गैरोली पातल होते हुए वेदनी के लिए रवाना हुई। डोली के प्रस्थान का क्षण आते ही वाण में माहौल भावुक हो उठा। अपनी बेटी को विदा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!