प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को मिला उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार

पौड़ी : जिले के विकासखंड कोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवल की प्रधानाध्यापिका कांति कोहली को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखण्ड गौरव रत्न पुरस्कार 2024-25 से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान 1 नवंबर 2026 को टीसीजी पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी मौजूद रही।

कांति कोहली ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ ही छात्र-छात्राओं के नामांकन में लगातार वृद्धि के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का विश्वास बढ़ाने में उनके योगदान को देखते हुए जूरी ने उनका चयन इस सम्मान के लिए किया।

उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक शादी ऐसी भी : बेटी के विवाह को बनाया नशामुक्त और सात्विक, निमंत्रण पत्र पर छपवाया संदेश, बेताल रावत ने पेश की मिसाल 

Wed Nov 4 , 2026
बड़कोट। शादियों में बढ़ते दिखावे और शराब-मांसाहार के चलन के बीच उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के डांडा गांव गांव निवासी बेताल सिंह रावत ने एक अनूठी पहल कर समाज के सामने नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बेटी के विवाह समारोह को पूरी तरह नशामुक्त और सात्विक रखने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!