पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। 

आपको बता दें , इस नई टीम में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

तीरथ सिंह रावत के साथ वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, भारती प्रवीण पवार समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

 

उत्तराखण्ड के लिए हुई अहम नियुक्ति

बताते चलें, कि तीरथ सिंह रावत उत्तराखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वर्ष 2021 में उन्होंने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को उत्तराखण्ड की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

LPG उपभोक्ताओं को राहत, e-KYC की समयसीमा 23 अगस्त तक बढ़ी; सर्वर की दिक्कत से बढ़ी परेशानी

Mon Aug 17 , 2026
नई दिल्ली। एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घरेलू गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी करने की अंतिम तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर अब 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। हालांकि, समयसीमा बढ़ने के बावजूद उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कई स्थानों पर सर्वर डाउन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!