पेंशनर दिवस कराने की मांग, डीएम से मिले पेंशनर्स

गोपेश्वर (चमोली)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंप कर आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस आयोजित करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और महामंत्री डॉ. पुष्कर बैछवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस आयोजित करने की मांग की। संगठन ने शासनादेश के अनुरूप कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कोषाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। संगठन ने बताया कि शासनादेश के तहत प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालयों पर पेंशनर दिवस आयोजित किया जाना है। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, पेंशनर संगठनों को पूर्व सूचना देने और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करने की मांग भी उठाई। उन्होंने देहरादून की तर्ज पर जिला कोषागार और उपकोषागारों में पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशन भवन विकसित करने का आग्रह किया। कहा कि प्रदेशस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में 12 अगस्त को मुख्य सचिव से मुलाकात की थी, जिसके बाद वित्त विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश आर्य, हीरा रौथियाल, कोषाध्यक्ष शूरसिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष रूपचंद आर्य, सावित्री कोहली, आय-व्यय निरीक्षक सुनील सिमल्टी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडीडीए का बड़ा एक्शन – पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर भी चला डंडा

Thu Oct 22 , 2026
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और भवनों का उपयोग बदलने वालों पर कार्रवाई देहरादून : राजधानी देहरादून में आवासीय कॉलोनियों के भीतर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और भवन निर्माण के नियमों को ताक पर रखने वालों के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!