आर्मी पब्लिक स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, महक रही शहर में प्रथम

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

विद्यालय की आर्ट्स संकाय की छात्रा महक कुमारी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया। महक ने शहर में भी प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान वर्ग में ज्योत्सना पांडे ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि वाणिज्य वर्ग में ज्ञानवी कोटनाला ने 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। 

विद्यालय के चैयरमैन ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, वीएसए ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, मेरा केवाईसी ऐप से घर बैठे होगी सुविधा

Thu May 14 , 2026
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में समस्त राशनकार्ड धारकों को शासन के निर्देशानुसार सभी राशनकार्ड एवं उनमें दर्ज प्रत्येक यूनिट की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा ‘मेरा केवाईसी ऐप’ जारी किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!