उत्तराखंड : UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा कैलेंडर, 14 परीक्षाओं की तिथियां घोषित

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में विज्ञापन प्रकाशन और लिखित परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की गई हैं।

आयोग के अनुसार वाहन चालक भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। वहीं स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून और विशेष तकनीकी अर्हता के विभिन्न पदों की परीक्षा 28 जून 2026 को कराई जाएगी। पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 12 जुलाई तथा कृषि अर्हता आधारित पदों की परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित है।

सहायक लेखाकार के 305 पदों के लिए परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों के लिए 20 सितम्बर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। सामान्य इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा, जिसमें कनिष्ठ सहायक समेत अन्य पद शामिल हैं, 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।

वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर, आईटीआई और डिप्लोमा अर्हता वाले पदों की परीक्षा 1 नवम्बर तथा पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी और सचिवालय रक्षक समेत शारीरिक दक्षता आधारित पदों की प्रक्रिया 16 नवम्बर से शुरू होगी।

इसके अलावा विज्ञान अर्हता आधारित पदों की परीक्षा 29 नवम्बर, स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा 6 दिसम्बर और विशिष्ट अर्हता वाले पदों की परीक्षा 20 दिसम्बर 2026 को प्रस्तावित की गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या और परीक्षा तिथियां अस्थायी हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है। आयोग के सचिव एन.एस. दुनरियाल ने अभ्यर्थियों से आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखने की अपील की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Fri May 8 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों तथा कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!