उत्तराखण्ड राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी एवं हेमंत पांडेय लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून : परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और सुप्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित इन दोनों विभूतियों को उत्तराखण्डी सिनेमा एवं कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
 
वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने लोक गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर देकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।
 
वहीं, वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है तथा भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है।
 
राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा एवं कला जगत को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लामबगड़ में दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत, 11 घायल

Sun Nov 8 , 2026
बोलेरो पिकअप पलटने से मची चीख-पुकार पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में जेपी पावर प्रोजेक्ट के समीप बोलेरो पिकअप और कार की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार 11 […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!