सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य – सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर

गोपेश्वर (चमोली)। जिला सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों की बैठक में सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि आयोग का मूल उद्देश्य सूचना का अधिकार आमजन तक पहुंचाना और शासन व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

सूचना आयुक्त ने अधिकारियों से संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि यदि सूचना उपलब्ध होने के बावजूद समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रथम अपीलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं को पीड़ित की स्थिति में रखकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। कहा कि आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरटीआई से संबंधित मामलों की प्रत्येक 15 दिन में नियमित समीक्षा की जाए, ताकि अधिकतर प्रकरणों का निस्तारण प्रथम अपील स्तर पर ही किया जा सके।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों ने आरटीआई से जुड़ी समस्याएं और शंकाएं सूचना आयुक्त के समक्ष रखी। जिनका समाधान किया। सूचना आयुक्त ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति सूचना के अधिकार अधिनियम का दुरुपयोग कर रहा है तो संबंधित अधिकारी आवश्यक साक्ष्य सूचना आयोग को उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से सूचना आयुक्त को मोमेंटो और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डीएफओ सर्वेश दुबे, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां, पीडी आनंद सिंह, जिला शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में गुटबाजी चरम पर, सांसद की बैठक से विधायकों की दूरी पर कांग्रेस का हमला

Sun May 17 , 2026
देहरादून। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चमोली में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की बैठक में जिले के दोनों विधायकों और नगर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!