‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई

टिहरी  : मूल्यागांव स्थित मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल को सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर जिला प्रशासन ने सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर आपातकालीन चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। वहीं, पार्किंग की व्यवस्था न होने से वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े किए जा रहे थे। इसके अलावा निर्धारित सुरक्षा मानकों में भी कमियां पाई गईं।

‎उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए स्थल को सील करने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों, आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं और अनुमतियों का पालन अनिवार्य है। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‎सील किए गए स्थल को जम्प मास्टर अनूप सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया है। उन्हें सक्षम प्राधिकारी के अग्रिम आदेशों तक सील और संपत्ति से छेड़छाड़ न करने तथा बिना अनुमति बंजी जंपिंग गतिविधियों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ‎जिला प्रशासन ने साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपेक्षा की है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार

Sat Oct 17 , 2026
हरिद्वार। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘नशामुक्त देवभूमि मिशन’ और ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना झबरेड़ा पुलिस ने 15 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हीराहेड़ी जाने वाले रास्ते […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!