शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन

  • देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। 19 अक्टूबर को प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद यह उनका पहला बदरीनाथ धाम दौरा है।

धाम पहुंचने पर हेलीपैड में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न और हरित पौधा भेंट किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में राज्यपाल को सलामी दी।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से देवभूमि की सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक परंपराएं अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने, प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में योगदान देने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने भगवान बदरी विशाल से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने और प्रदेश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एडीसी जितेन्द्र चैधरी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, अलकेश नौड़ियाल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

Sun Oct 25 , 2026
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई देहरादून : आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!