सुरक्षित बचपन अभियान : बच्चों को बताए गुड टच-बैड टच

गोपेश्वर (चमोली)। बच्चों को शोषण, उत्पीड़न और ऑनलाइन अपराधों से बचाने के लिए बाल विकास विभाग ने सुरक्षित बचपन अभियान के तहत पांच विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। बच्चों को बाल अधिकारों, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

राजकीय पीएम श्री इंटर कॉलेज देवधार ग्वाड़, राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना, राजकीय जूनियर हाई स्कूल बमियाला, राजकीय हाई स्कूल दोगड़ी कांडई और राजकीय इंटर कॉलेज टंगसा में आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों को समझाया गया कि किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में चुप न रहें और बिना डर अभिभावकों या शिक्षकों को इसकी जानकारी दें।

बच्चों को मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, ऑनलाइन अपराधों से बचने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखने के उपाय बताए गए। बाल अधिकार एवं संरक्षण के तहत बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के महत्व की जानकारी देने के साथ किसी भी संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

जिला चिकित्सालय के उदय सिंह रावत ने एचआईवी/एड्स के संक्रमण, बचाव और इससे जुड़ी भ्रांतियों पर जानकारी दी। व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए नंदा गौरा योजना और उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट दिव्या रावत, केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत, उदय सिंह रावत और संबंधित विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में लिया हिस्सा

Fri Oct 30 , 2026
पिथौरागढ़ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। गुंजी पहुंचने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!