उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों की चयन वेतनमान में हुई पदोन्नति

  • लेवल-13 में मिली पदोन्नति, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से होगा आदेश प्रभावी

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने वित्त सेवा संवर्ग के 06 अधिकारियों को चयन वेतनमान (लेवल-13) में पदोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी है। विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर लिया गया यह निर्णय अधिकारियों के सेवा करियर में महत्वपूर्ण कदम है। पदोन्नति संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

इन 06 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का लाभ

चयन वेतनमान में पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, पूजा नेगी, नीतू भण्डारी, शशि सिंह, आनन्द सिंह और वीरेन्द्र रावत शामिल हैं।

शासन की स्वीकृति के बाद सभी 06 अधिकारियों को लेवल-13 का चयन वेतनमान अनुमन्य होगा। पदोन्नति की प्रभावी तिथि संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि के अनुसार निर्धारित होगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूकॉस्ट देहरादून में 25–26 अक्टूबर को आयोजित होगा 21वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन – प्रो. दुर्गेश पंत

Fri Oct 23 , 2026
देहरादून : प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा 25 एवं 26 अक्टूबर, 2026 को विज्ञान धाम, यूकॉस्ट, देहरादून में 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!