कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार

कोटद्वार : पौड़ी जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने, हंगामा करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इन्हीं निर्देशों के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग एवं हंगामा कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

 

पुलिस कार्रवाई में ये 7 लोग गिरफ्तार

1. मोहित प्रताप सिंह – निवासी ग्राम बिजनौर, उत्तर प्रदेश

2. गौरव कुमार – निवासी अफजलगढ़, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

3. स्वास्तिक त्यागी – निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश

4. राहुल कुमार – निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश

5. अर्जुन सैनी – निवासी ग्राम गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश

6. सत्येंद्र कुमार – निवासी रामपुर नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

7. हर्ष – निवासी शिवपुर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं

Tue Sep 22 , 2026
यूके-गैम्स पोर्टल के हर अलर्ट की मौके पर होगी जांच अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण या किसी तरह की अनियमितता अब प्रशासन की सीधी निगरानी में रहेगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार में यूके-गैम्स (उत्तराखंड गवर्नमेंट एसेट्स […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!