मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को किया जागरूक

पौड़ी : सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, नशे के दुष्प्रभावों तथा तनाव प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में साइकियाट्रिक सोशल वर्कर अनुज कुमार ने शराब, तंबाकू, धूम्रपान सहित विभिन्न नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए नशा मुक्ति से जुड़े कानूनी एवं चिकित्सीय पहलुओं से अवगत कराया। साथ ही, एनटीसीपी एवं एनडीपीएस एक्ट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते चिकित्सीय सलाह लेने और आवश्यकतानुसार नियमित फॉलो-अप कराने से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकता है। इस दौरान परीक्षा, करियर और सामाजिक संबंधों से जुड़े तनाव के कारणों पर चर्चा करते हुए तनाव को स्वस्थ एवं सकारात्मक तरीके से प्रबंधित करने के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम में राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य अभिनव थपलियाल, सौरभ सिंह चौहान, रोहित शाह, तुषार रावत सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड सहकारिता चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत

Mon Sep 28 , 2026
देहरादून : जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) अल्मोड़ा के चुनाव के साथ ही उत्तराखण्ड के सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में भाजपा का बोर्ड बन गया है। शनिवार को अल्मोड़ा डीसीबी के चुनाव में मिली लटवाल को अध्यक्ष और भावना जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। खास बात यह रही कि प्रदेश […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!