कोटद्वार : PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

कोटद्वार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटद्वार द्वारा राजकीय बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 150 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया और 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं कोटद्वार जिला प्रभारी डॉ. अजय उनियाल तथा भाजपा युवा मोर्चा कोटद्वार के जिलाध्यक्ष शांता बमराड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, जिला महामंत्री आशीष रौतेला, जिला महामंत्री विजय सिंह रावत, जिला मंत्री मुकुल नेगी, कार्यालय मंत्री अंकित काला, नयन मोंगिया सोशल मीडिया प्रभारी सहित तमाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के माध्यम से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ‘रक्तदान-महादान’ का संदेश दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

100 ट्रेक रूट्स की मैपिंग से बदलेगा उत्तराखंड का ट्रेकिंग पर्यटन, ऑफलाइन GPS ऐप होगा तैयार

Sat Sep 19 , 2026
देहरादून: उत्तराखंड में साहसिक और ट्रेकिंग पर्यटन को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय से उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइकिंग रूट्स की GPS/GIS मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए रवाना होने वाले […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!