कोटद्वार : GGIC ने जीता अस्मिता फुटबॉल लीग फाइनल

कोटद्वार : खेलो इंडिया के अंतर्गत दो दिवसीय अस्मिता फुटबॉल लीग का आयोजन जिला फुटबॉल संघ पौड़ी  द्वारा शशिधर भट्ट सपोर्ट स्टेडियम गाडीघाट मे कराया गया। इस प्रतियोगिता के फाइनल बालिका वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनीता आर्या जी मौजूद रहीं।
 
यह टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की बालिका वर्ग की 8 क्लब टीमों ने हिस्सा लिया और फाइनल मुकाबले में जीजीआईसी कोटद्वार की टीम ने हैप्पी होम स्कूल को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। अपने संबोधन में अनीता आर्या ने सभी छात्राओं को मोबाइल फोन से दूर रहकर खेलों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी और योग व खेल के महत्व के बारे में बताया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर फुटबॉल कोच महेंद्र रावत, शिवा चौधरी,सतीश मौर्या, सिद्धार्थ रावत, तरुण ईस्टवाल आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों के नतीजे घोषित, यूपी में भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर; महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत

Fri Oct 30 , 2026
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद (एमएलसी) की 28 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इन चुनावों में अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ी टक्कर देखने […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!