उत्तराखंड : एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

देहरादून। एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले हाईटेक गिरोह का एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने दिल्ली निवासी गिरोह के मास्टरमाइंड ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर परीक्षा में नकल कराने के लिए हाईटेक नेटवर्क तैयार करने का आरोप है।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी ने परीक्षा केंद्र के आसपास लैब, सर्वर रूम और अंडरग्राउंड चेंबर बनाकर पूरा नेटवर्क तैयार किया था। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, बैटरी और इंटरनेट राउटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाले इस गिरोह के तीन सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं 18 मई को आयोजित होने वाली एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा से पहले नेहरू ग्राम स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र पर भी खतरे की आशंका जताई गई थी। सर्वर कम्प्रोमाइज होने की संभावना को देखते हुए एसटीएफ ने केंद्र को सील कर दिया।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में नकल माफियाओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धारी देवी पर्यटन सर्किट के निर्माण में लायें तेजी – डाॅ. धन सिंह रावत

Sun May 17 , 2026
समीक्षा बैठक में राहू मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने के दिये निर्देश कहा पर्यटकों को आकर्षित करने में सहायक बनेंगे पयर्टन सर्किट देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन धारीदेवी-कमलेश्वर-देवलगढ़-खिर्सू- क्यूँकलेश्वर-पौड़ी पर्यटन सर्किट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही पैठाणी स्थित राहु […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!