डायट गौचर में पांच दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान के साथ कार्यालयी कार्यों और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग में दक्ष बनाना रहा।

प्रशिक्षण में प्राथमिक विद्यालयों के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का समन्वय रविंद्र सिंह बर्त्वाल ने किया। मास्टर ट्रेनर दिनेश बधानी और आलोक रंजन नेगी ने प्रतिभागियों को कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के तहत एमएस पेंट, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल और एमएस पावरपॉइंट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को दस्तावेज तैयार करने, टेबल व गणना करने, प्रेजेंटेशन बनाने तथा दैनिक कार्यालयी कार्यों को कंप्यूटर के माध्यम से सरल और प्रभावी तरीके से करने का अभ्यास कराया गया।

इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कैनवा और चैटजीपीटी जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों को विभागीय एवं शैक्षिक कार्यों के लिए एजुकेशन पोर्टल, पीएफएमएस और यूडाइस समेत विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग और डिजिटल कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान हैंड्स ऑन प्रैक्टिस के जरिए प्रतिभागियों को सीखी गई तकनीकों का अभ्यास कराया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक, एआई टूल्स और डिजिटल पोर्टल की जानकारी से उनके दैनिक कार्यालयी एवं शैक्षिक कार्य अधिक सरल, तेज और प्रभावी होंगे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी

Sat Aug 22 , 2026
मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन की स्थिति, रिवर्स पलायन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!