डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने चंबा, कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हाल ही में हुए हादसों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने चंबा–उत्तरकाशी सड़क के सभी संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन उपचार कार्य करने, जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा उनकी सूची संबंधित विभागों के साथ साझा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग, चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने जानकारी दी कि चंबा–नैल मार्ग पर 15 पैरापेट लगे है तथा आगे क्रैश बैरियर लगाने की कार्यवाही प्रस्तावित है।

एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, एवं अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं, घायलों एवं मृतकों के आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में चेक पोस्ट, एएनपीआर (ANPR) प्रणाली की स्थिति से भी अवगत कराया। साथ ही ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने, यात्रियों को वाहन के ब्रेक, टायर, क्लच, हैंडब्रेक आदि की जांच करने हेतु जागरूक करने पर जोर दिया। परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई एवं दुर्घटनाओं से संबंधित अभियोगों की जानकारी भी साझा की गई।

एसएसपी श्वेता चौबे ने हाल ही में नैल–चंबा मार्ग पर हुए हादसे के स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर उसका अध्ययन करने का सुझाव दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान रात्रि में यात्रा से बचने तथा प्रातः 4 बजे के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व जारी सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया।

ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा तछला जैसे ढलान वाले मार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने, दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, वाहनों की फिटनेस जांच, ड्राइविंग लाइसेंस (विशेषकर हिल लाइसेंस) की जांच तथा पार्किंग की समस्या के समाधान का सुझाव दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने डंपिंग जोन को समतल कर पार्किंग हेतु उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

इस बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एएसपी दीपक, सभी एसडीएम, एआरटीओ सतेंद्र राज, बीआरओ से एस एस रावत, आंल उतराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ऋषिकेश से गजेंद्र सिंह नेगी (प्रदेश अध्यक्ष), सुरेश तिवारी (प्रदेश महासचिव), अमर सिंह रावत (प्रदेश सचिव), बिजेंद्र सिंह कडांरी (प्रदेश संघठन मंत्री) आदि संबंधित उपस्थित रहे ।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम गौरव कुमार ने ली जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, डीएलआरसी बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Tue Apr 28 , 2026
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं, कम ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) वाले बैंकों की स्थिति, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वित्तीय […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!