धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज का शव

ज्योतिर्मठ (चमोली)। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी और मलबे की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक हवलदार पंकज रुधौला लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, जिला प्रशासन और विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों ने सघन सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

वर्चुअल थाना  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लापता चालक की तलाश में चमोली पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन और गढ़वाल राइफल्स की टीमें लगातार जुटी रहीं। तमक नाले और आसपास के संभावित स्थानों के साथ ही नदी किनारे भी सघन खोजबीन की गई।

सर्च अभियान में सर्च एंड रेस्क्यू डॉग स्क्वॉड के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की विशेष टीमें भी शामिल रहीं। दुर्गम क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी और तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली गई। तेज बहाव, मलबे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाती रहीं।

पुलिस के अनुसार, लगातार 12 दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद शनिवार को  धौलीगंगा नदी के किनारे भलागांव के समीप पंकज रुधौला का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता

Sun Aug 23 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड की सियासत में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की बढ़ती सक्रियता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चुनावी रणनीति को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है। हालांकि दोनों राष्ट्रीय दल फिलहाल यूकेडी के प्रभाव को लेकर अलग-अलग आकलन कर रहे हैं, लेकिन यही अलग-अलग आकलन […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!