गोपेश्वर मंडल रोड पर हादसा : सेना का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान गंभीर

गोपेश्वर : जनपद के मंडल क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ दिलों बैंड के समीप सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर पुलिस बल और आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सेना के वाहन (संख्या 14C098 9014) में सिग्नल कंपनी के दो जवान सवार थे, जो जोशीमठ की ओर जा रहे थे। इस हादसे में चालक जांबाज सिंह (29 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) को सिर पर हल्की चोटें आई हैं, जबकि दूसरे जवान धवन सिंह (23 वर्ष) के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण वे अचेत हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, जहाँ जवान धवन सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से समय रहते रेस्क्यू कर जवानों को अस्पताल पहुँचाया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल

Fri Apr 17 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर मंडल से आगे दिलोंबैंड के पास आर्मी का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। जहां से गंभीर घायल धवन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!