मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की छापेमारी, सात दवाओं के नमूने लिए

  • गोपेश्वर और चमोली क्षेत्र में औचक निरीक्षण
  • नार्कोटिक दवाएं डॉक्टर के पर्चे पर बेचने के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर जांच अभियान चलाया गया। सोमवार को औषधि निरीक्षक ने गोपेश्वर और चमोली क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर सात दवाओं के नमूने एकत्र किए।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों के औषधि विक्रय लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपलब्धता और उनकी मौजूदगी में दवाओं की बिक्री की व्यवस्था जांची गई। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकॉर्डिंग, एक्सपायरी दवाओं के रखरखाव, मनःप्रभावी औषधियों के भंडारण तथा दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित बिलों की भी जांच की गई।

औषधियों की गुणवत्ता परखने और नकली दवाओं की बिक्री रोकने के उद्देश्य से गोपेश्वर क्षेत्र से सात दवाओं के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नार्कोटिक औषधियों की बिक्री केवल चिकित्सक के वैध पर्चे पर करने के निर्देश दिए। औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 के तहत निर्धारित लाइसेंस शर्तों और नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा।

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जनपद में मेडिकल स्टोरों की जांच और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। निरीक्षण में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कहीं बिजली संकट तो कहीं पेयजल बिल में गड़बड़ी, जनता मिलन में सीडीओ ने सुनी फरियाद

Wed Nov 4 , 2026
24 फरियादियों ने उठाईं समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में सोमवार को बिजली, पेयजल, रेल परियोजना मुआवजे और भवन निर्माण से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 24 फरियादियों ने मुख्य विकास […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!