चारधाम मुख्य सलाहकार बीडी सिंह कुंभ मेला 2027 के संयोजक बने

देहरादून/गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य सलाहकार (चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) तथा सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी बी.डी. सिंह को पर्यटन विभाग ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए समन्वयक नियुक्त किया है। श्री सिंह इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रशासक एवं मुख्य कार्याधिकारी भी रह चुके हैं।

इस नियुक्ति को उत्तराखंड में चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्यटन और कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बी.डी. सिंह लंबे समय से धार्मिक पर्यटन और तीर्थयात्रा प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और दूरदर्शिता को देखते हुए विभाग ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्री बी.डी. सिंह का दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और धार्मिक पर्यटन की गहरी समझ कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस जिम्मेदारी मिलने पर बीकेटीसी सहित विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. गौड़ ने कहा कि श्री सिंह के मार्गदर्शन में देश-विदेश से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं, सुव्यवस्थित प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता और पर्यटन संबंधी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे उत्तराखंड की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि श्री बी.डी. सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री के चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य यात्रा सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। उनकी यह नई जिम्मेदारी राज्य में बड़े धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फूलों की घाटी सीजन के लिए बंद, इस साल दर्ज हुआ अब तक का सबसे अधिक पर्यटक आंकड़ा

Mon Nov 2 , 2026
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी को शनिवार को इस पर्यटन सीजन के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया। हिमालय की गोद में स्थित इस अद्वितीय घाटी को इस वर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोला गया था। करीब पांच महीने तक खुली रहने वाली घाटी में […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!