बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा हेराफेरी मामला : जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भैरव सेना के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बीकेटीसी के एक कर्मचारी पर बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीकेटीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर बीकेटीसी ने वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को गणना ड्यूटी और प्रोटोकॉल संबंधी जिम्मेदारियों से हटा दिया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

समिति ने करीब एक सप्ताह तक बदरीनाथ धाम में रहकर मामले की गहन जांच की। इस दौरान चढ़ावे की गणना प्रक्रिया, गणना कक्ष में कर्मचारियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी फुटेज सहित सभी संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच टीम ने गणना कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी दिशा और गणना कक्ष से बाहर जाने वाले मार्गों की निगरानी व्यवस्था का भी परीक्षण किया।

शुक्रवार को समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने जांच पूरी होने की पुष्टि करते हुए कहा कि समिति की रिपोर्ट अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आखर शब्दकोश ऐप का किया उद्घाटन

Sat Jul 11 , 2026
कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी द्वारा तैयार ऐप आधारित शब्दकोष गढ़वाली, कुमाऊॅंनी और जौनसारी को नई पीढ़ी से जोड़ेगा आखर पाॅकेट शब्दकोश से विश्वभर के उत्तराखण्डी जुड़ेंगे अपनी जड़ों से देहरादून। उत्तराखण्ड की लोकभाषाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए कर्नल (डॉ.) डी.पी. डिमरी एवं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!