टिहरी में वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज

Thu Apr 23 , 2026
हरिद्वार। एक जटिल और जोखिम भरे मामले में, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 45 साल की महिला की रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी की। महिला को गर्भाशय में कई बड़े फाइब्रॉएड थे, जिसकी वजह से उसे काफी परेशानी हो रही थी और उसकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!