बजट सत्र के पहले दिन सरकार पर भड़के कांग्रेस विधायक

गोपेश्वर (चमोली)। भराडीसैण में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस विधायकों ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक धरने पर भी बैठे रहे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां लेते हुए विधानसभा भवन की ओर बढ़े। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। इसके बाद विधानसभा परिसर में ही कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बजट पर लंबी होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने व्यंग कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को ट्रंप से अनुमति लेकर सत्र को 30 दिन चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी समझ से  परे है कि विधानसभा में प्रश्नकाल वाला सोमवार कब आए। उन्होंने भ्रष्टाचार पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और बेरोजगारी तथा मंहगाई के सवाल पर सरकार को आड़े हाथों लिया। बिजली के बिल हाफ करने और सरचार्ज को माफ करने का मामला भी इस दौरान तेजी से उछाला गया। इसके बाद विधानसभा सत्र शुरू होते ही विधायक सदन में पहुंचे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैण स्थाई राजधानी को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया

Wed Mar 11 , 2026
तीन बैरिकेट तोड़कर विधानसभा घेराव को बडे़ कार्यकर्ता पुलिस ने जंगलचट्टी और मेहलचैंरी अस्थाई जेल भेजा गोपेश्वर (चमोली)। गैरसैण स्थाई राजधानी बनाए जाने को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया। इस दौरान उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी समेत तमाम […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!