चमोली कर्मचारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठित, भरत कोठियाल बने अध्यक्ष

  • प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग पदों और आउटसोर्सिंग के मुद्दों पर हुई चर्चा
  • कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष का संकल्प

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति इम्प्लाइज फेडरेशन की जिला शाखा चमोली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रविवार को अंबेडकर भवन गोपेश्वर में पौड़ी गढ़वाल मंडल के मंडलीय अध्यक्ष मांगे राम मौर्य की देखरेख में आयोजित बैठक में भरत कोठियाल को फेडरेशन का जिलाध्यक्ष और कुंवर सिंह रावत को महासचिव चुना गया।

बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग के रिक्त पदों को भरने, आउटसोर्सिंग, रोस्टर प्रणाली और निजीकरण के मुद्दे उठाते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं के चलते कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इन मुद्दों पर संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत बताई।

सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में हरीश टम्टा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना आगरी और प्रकाश टम्टा को उपाध्यक्ष, बद्री कोहली को कोषाध्यक्ष, सुरेश राज को मीडिया प्रभारी और जगत राम को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भरत कोठियाल ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कर्मचारी हितों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने तथा संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान दिनेश शाह, रोमेश शाह, पीएल बैछवाल, जीएल आर्य, जगदीश टम्टा, हरीश कुमार, कैलाश चन्द्रवाल, धनी आगरी, बलवंत राम शिवानी, जेएस रडवाल समेत जनपद के शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमालय की उत्पत्ति और भूगर्भीय हलचलों को धरातल पर समझ रहे विद्यार्थी

Mon Nov 2 , 2026
संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर एमएससी के छात्र जुटा रहे शोध संबंधी जानकारियां गोपेश्वर (चमोली)। हिमालय का निर्माण कैसे हुआ, पहाड़ों की संरचना में समय के साथ किस तरह बदलाव आते हैं और भूगर्भीय हलचलें मानव जीवन व पर्यावरण को कैसे प्रभावित करती हैं, इन सवालों के जवाब अब राजकीय […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!