सुबह 6 बजे सड़कों पर उतरे सचिव पंकज कुमार पांडेय, देहरादून के प्रमुख मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त सड़कें बनाने का अल्टीमेटम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाने के लिए शासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय रविवार तड़के सुबह छह बजे ही देहरादून की सड़कों पर उतर गए। उन्होंने शहर के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति और सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

कालीदास रोड से शुरू हुआ निरीक्षण, कई प्रमुख मार्गों का लिया जायजा

सचिव पंकज कुमार पांडेय ने निरीक्षण अभियान की शुरुआत सुबह छह बजे कालीदास रोड टर्न से की। इसके बाद उन्होंने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड और गढ़ी कैंट सहित शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों की स्थिति का आकलन करते हुए चल रहे सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

तय समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभागीय अधिकारियों को सड़क सुधार और गड्ढा भरान के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही से अभियान प्रभावित नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

आवागमन सुगम बनाने और सड़क सुरक्षा पर जोर

लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क की स्थिति में सुधार के लिए जरूरी कदम प्राथमिकता से उठाए जाएं, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम की जा सके।

निरीक्षण में विभागीय अधिकारी रहे मौजूद

स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह और अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश, दीपक, सुरेश तोमर, विपुल सैमी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल से सीधे टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, बोलीं – फिर लौटूंगी जनता की सेवा में

Sun Oct 18 , 2026
मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा हौसला, मां भगवती और महादेव के दरबार में नवाया शीश; समर्थकों के प्रति जताया आभार देहरादून। निजी जीवन में चल रहे विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने एक बार फिर अपने जुझारूपन का संदेश देने की कोशिश की। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!