ज्योति हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, पति गिरफ्तार

गोपेश्वर (चमोली)।  सेनू गांव में विवाहिता ज्योति की हत्या के मामले में कर्णप्रयाग पुलिस ने नामजद आरोपी उसके पति सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पंचायतनामा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आने पर बुधवार को उसकी गिरफ्तारी की गई।

मेहरगांव, गैरसैंण निवासी धनीराम ने सात सितंबर को कर्णप्रयाग कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी ज्योति की छह सितंबर को उसके पति सूरज कुमार, जेठ विनोद कुमार, ससुर गोपाल लाल और सास तारा देवी ने हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने निष्पक्ष और प्रभावी जांच के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल दर्शन और कांस्टेबल अमित कुकरेती शामिल रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

Sat Sep 26 , 2026
देहरादून : सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!