उत्तराखण्ड : पौड़ी गढ़वाल के डॉ. विनोद बछेती बने भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष

पौड़ी : पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोट विकासखंड स्थित ग्राम कांडा के निवासी डॉ. विनोद बछेती को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन में लगभग तीन दशकों तक सक्रिय रहकर विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले डॉ. बछेती की इस नियुक्ति को उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान माना जा रहा है।

डॉ. विनोद बछेती की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम कांडा के प्राथमिक विद्यालय से हुई, जो वर्तमान में बंद हो चुका है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त की और अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सरोकारों के बल पर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई। वर्तमान में उनके पैरामेडिकल संस्थान दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों में संचालित हो रहे हैं, जिनके माध्यम से वे युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के मंडल स्तर से की थी। संगठन में लगातार करीब 30 वर्षों तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसी लंबे संगठनात्मक अनुभव और समर्पित कार्यशैली को देखते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. बछेती की नियुक्ति से कोट विकासखंड ही नहीं, बल्कि पूरे पौड़ी गढ़वाल जनपद और उत्तराखण्ड समाज में खुशी का माहौल है। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार; बार्लोगंज से काठबंगला तक 10 किमी क्षेत्र का प्लान तैयार, डीएम ने सभी विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Thu Jul 23 , 2026
नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, हमारी संस्कृति और सांसों की डोरी-डीएम देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल से इसके जीर्णाेद्धार की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!