स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय ने लगाई ऊंची छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में किया सुधार

देहरादून। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान प्राप्त किया है। 

विश्व के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच एसआरएचयू ने SDG-6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) में 89वीं वैश्विक रैंक हासिल कर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने इसे शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।

स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय ने चिकित्सा के क्षेत्र में काम शुरू किया था और आज विज्ञान, तकनीक, योग, और मैनेजमेंट के क्षेत्र में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है, साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शंकरपुर चौपाल में डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने परखी विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति, पेयजल एवं सड़क व्यवस्थाओं के सुधार को दिए निर्देश

Fri Jun 26 , 2026
पौड़ी : जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में जनसुविधाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शंकरपुर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शंकरपुर में उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!