सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

कोटद्वार: सिद्धबली मंदिर में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालु के गले से मंगलसूत्र चोरी करने की घटना का कोटद्वार पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट और चेन भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी वादनी संगम प्रजापति ने 19 जुलाई को कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने आई थीं। दर्शन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पीछे खड़ी कुछ महिलाओं ने उनके गले से मंगलसूत्र और लॉकेट चोरी कर लिया। काफी तलाश के बावजूद आरोपित महिलाओं का कोई पता नहीं चल सका। शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा अपराध संख्या- 159/26 धारा-304(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनसे पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं बिजनौर की ओर चली गई थीं।

लगातार निगरानी के बीच 25 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों महिलाएं फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से सिद्धबली मंदिर क्षेत्र की ओर आ रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुलर पुल, सनेह रोड के पास घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया एक सोने का लॉकेट और एक सोने की चेन बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे मेले, धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाती थीं। कीमती आभूषण पहनने वाली महिलाओं का पीछा कर भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाते हुए उनके गले से चेन, मंगलसूत्र या अन्य जेवर चोरी कर लेती थीं और तुरंत मौके से फरार हो जाती थीं।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान पुष्पा रानी, पत्नी बृजपाल, निवासी धनौरा, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) तथा सरोज, पत्नी महेश कुमार, निवासी मोहम्मदपुर बछरायूं, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस दोनों महिलाओं के आपराधिक इतिहास और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान

Sun Jul 26 , 2026
देहरादून : उत्तराखंड के युवा विधि शोधार्थी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत विधि अधिकारी सुशील पुरोहित ने जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून (पूर्व में हिमगिरि जी विश्वविद्यालय) से विधि (एलएल.डी./पीएचडी) की उपाधि प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों ने […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!